एक गाँव में जंगली भेड़ियों का बहुत खौफ था | वे अक्सर रात के समय में गाँव में घुसकर बकरियों और मुर्गियों कों अपना शिकार बनाते थे | गाँव वाले डर के साए में जी रहें थे |
आख़िरकार गाँव वालों ने पैसे इकट्ठे किए और शहर से एक खूंखार और ताकदवर शिकारी कुत्ता लेकर आए | कुत्ते ने गाँव की रक्षा की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली | वह दिन रात गाँव की रखवाली करता |
गाँव वाले भी उसका पूरा ख्याल रखते थे | उसे अच्छा खाना दिया जाता था | उसे आराम करने के लिए आरामदायक जगह बनाई गईं | उसे गाँव का रक्षक माना जाना लगा |
कई महीनों तक उस कुत्ते ने अपनी जान पर खेलकर गाँव की रक्षा की और जिन भेड़ियों का खौफ पुरे गाँव में फैला हुआ था | उसे पुरी तरह मिटाने के लिए एक के बाद एक भेड़ियों कों मारना शुरू कर दिया | आख़िरकार उसने सभी भेड़ियों कों मार दिया | गाँव कों भयमुक्त कर दिया |
अब गाँव पुरी तरह सुरक्षित था| लेकिन कहानी यही खत्म नहीं होतीं | बल्कि असली कहानी यहाँ से शुरू होतीं है |
ज़ब जरूरत खत्म हों गईं, मतलब भेड़ियों का डर खत्म होने के बाद गाँव वालों का उस कुत्ते की प्रति व्यवहार बदल गया |
पहले कुत्ते कों अच्छा खाना दें रहें थे अब बचा हुआ खाना देने लगे | पहले उस कुत्ते के लिए आरामदायक जगह बनाई गईं थीं अब उस कुत्ते की परवाह करना गाँव वालों ने छोड़ दिया था |
अब गाँव वाले अपने रक्षक कों ही पत्थर से मारने लग गये | जिस कुत्ते ने गाँव की रक्षा की थीं वह अब जरूरत खत्म होने के बाद बोझ बन गया |
इंसानी समाज का कड़वा सच
यह कहानी सिर्फ कुत्ते की नहीं है | यह हमारे समाज की कड़वी सच्चाई दिखाती है |
लोग आपकी वफादारी, अच्छाई और त्याग की क़ीमत तबतक समझते है | जबतक उनकी जरूरत पुरी नहीं होतीं | ज़ब उनको जरूरत होतीं है तबतक आपकों स्पेशल बनाया जाता है |
ज़ब उनकी जरूरत पुरी हों जाती है, तब आपकी क़ीमत कम हों जाती है | आप स्पेशल से आम बन जाते है | रिश्तों में भी ऐसा होता है |
जिंदगी में एक बात हमेशा याद रखे की कभी भी आप कुछ अच्छा करों तो दूसरों से यह उम्मीद मत रखों की वह भी अच्छा करेंगे |
इस कहानी से सीख
दुनिया में लोग आपके तबतक है, जबतक उनका मतलब आपसे है | ज़ब मतलब खत्म तब रिश्ता खत्म
लोगों की जरूरत के हिसाब से आपकी क़ीमत मत बनाइए | आपका आत्मसन्मान आपके लिए सबसे ज्यादा जरूरी होना चाहिए |
#hindistory #hindimotivationalstory #emotionalstory #lifelesson #इंसानीस्वार्थ #moralstory